स्मार्ट मीटर की पूरी प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के समय हुई थी : अरुण साव

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

कुलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- शहीद श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

बिलासपुर/रायपुर, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य में स्मार्ट मीटर से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।

शनिवार को बिलासपुर के कोन्हेर उद्यान में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में उपमुख्यमंत्री ने यह बात कही।

इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने लोकमान्य तिलक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक का ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का संदेश आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की बदौलत देश आज आजाद है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले पर श्री साव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कायराना हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर बेगुनाह लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को उनके कृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर