आतंकी हमले में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देगी राज्य सरकार

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, जम्मू-कश्मीर में समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा

रायपुर, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज।जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार दोनों मृतक श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देगी।

मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने इस घटना को कायराना और अमानवीय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और समन्वय बनाए रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यह अधिकारी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ संपर्क में रहकर पार्थिव शरीरों को छत्तीसगढ़ लाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर