सिद्धबाबा गेट 17 से 20 अगस्त तक रहेगा बंद

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

भाटापारा–हथबंद के बीच रेलवे समपार फाटक पर मिडिल लाइन की होगी आवश्यक मरम्मत

रायपुर, 13 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/14–16) को मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह फाटक सिद्धबाबा गेट के नाम से जाना जाता है।

रेलवे के अनुसार, फाटक पर मिडिल लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 17 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे से 20 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक यहां से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेल मंडल ने आमजन और वाहन चालकों से इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर