सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा मार्ग

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन के कमीशनिंग का काम, नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर/रायपुर, 17 अगस्त। वाय के न्यूज। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन के कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
25, 26, 27, 28, 29 और 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द रहेंगी।

18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस
29 सितंबर को रद्द रहेगी।

01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस
1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
9 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस
12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस
13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना होने वाली दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द रहेंगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रवाना होगी

12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से हावड़ा से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इसी दौरान आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उपरोक्त ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर