सक्ती में कल कई परिवारों को मिलेगी अपने पक्के घर की चाबी, शिवराज सिंह आएंगे

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

शिवराज सिंह चौहान जेठा में PM आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में होंगे शामिल; छत्तीसगढ़ में अब तक 20.53 लाख से ज्यादा आवास पूरे

सक्ती, 10 सितंबर। वाय के न्यूज़।

कच्चे घर से पक्के घर में जाने का इंतजार कर रहे ग्रामीण परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन खास होगा। सक्ती जिले के जेठा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सरकार के मंत्री और पंचायत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में 20.53 लाख आवास पूरे

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2014-15 से अब तक छत्तीसगढ़ के लिए 25,13,351 आवासों का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 24,53,466 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और 20,53,927 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है।

केंद्र सरकार के अनुसार इन आवासों के निर्माण पर अब तक केंद्र की ओर से 16,853.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी मिलाकर योजना पर कुल 25,504.76 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

2026-27 में 3.65 लाख नए घरों का लक्ष्य

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3,65,179 नए आवासों का लक्ष्य दिया गया है। ये आवास आवास+ 2024 सर्वेक्षण सूची में शामिल पात्र परिवारों के लिए बनाए जाएंगे।

इन नए आवासों के निर्माण पर करीब 4,382.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं से संवाद

शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे के दौरान लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वे महिला हितग्राहियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद करेंगे।

सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

पंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस भी

केंद्रीय मंत्री पंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। इसमें ग्रामीण विकास और पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

सक्ती जिले के जेठा में होने वाले कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत स्तर के पदाधिकारी और योजना के लाभार्थी शामिल होंगे।

फाइल फोटो

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर