संसद ने मेजें थपथपाकर खिलाड़ियों का किया अभिनंदन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। लोकसभा ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 और विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सदन की ओर से खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़, रजत पदक विजेता सर्वेश अनिल कुशारे, वल्लुरी अजया बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव तथा कांस्य पदक विजेता बिंद्यारानी देवी और शिल्पा के. शायला का उल्लेख किया। उन्होंने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतने वाली अनाहत सिंह को भी बधाई दी।

अध्यक्ष के वक्तव्य के दौरान सांसदों ने मेजें थपथपाकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर