इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध का वायरल दावा फर्जी, सरकार ने किया खंडन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि अगले महीने की 25 तारीख की रात से भारत में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। इकाई के अनुसार, सरकार ने इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कोई घोषणा नहीं की है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

एक अलग घटनाक्रम में, सोशल मीडिया कंपनी Meta ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फेसबुक वीडियो तकनीकी त्रुटि के कारण हट जाने के मामले में खेद व्यक्त किया और वीडियो बहाल कर दिया। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर