रायपुर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा के 2006 बैच के अधिकारी विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया है।
विभाग द्वारा 29 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत विवेक आचार्य की सेवाएं पर्यटन विभाग से वन विभाग को वापस की गई थीं। वे पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे।
वन विभाग ने इसके बाद उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया है।
यह आदेश राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।
