विवादित बयान के मामले में तमिलनाडु विधानसभा के विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन हिरासत में

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

चेन्नई, 4 अगस्त। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए कथित विवादित बयान के मामले में मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, तंजावुर में दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उदयनिधि स्टालिन ने अपने भाषण के दौरान महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।

पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु तंजावुर रवाना किया। मामले की जांच जारी है।

उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही डीएमके के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। पार्टी ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर