कहा – थैंक्यू फ्रैंड्स
नई दिल्ली, 24 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन आधी रात के करीब सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने वीडियो की शुरुआत “थैंक यू फ्रेंड्स” से की और पिछले दिन साझा किए गए अपने वीडियो पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर से, विशेषकर युवाओं की ओर से, उन्हें बड़ी संख्या में संदेश और प्रतिक्रियाएं मिलीं। उन्होंने इस स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “हमारा नाता सक्रियता से जुड़ता रहेगा।” उन्होंने संकेत दिया कि आगे भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद जारी रहेगा।
लगातार दूसरे दिन देर रात वीडियो संदेश जारी करने को प्रधानमंत्री की डिजिटल संवाद शैली में एक नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।
