रेल सुरक्षा में सजगता के लिए रायपुर मंडल के 8 कर्मचारी सम्मानित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 10 अगस्त 2026। रेल संचालन के दौरान सुरक्षा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी से काम करने वाले रायपुर रेल मंडल के आठ कर्मचारियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।

इस दौरान डीआरएम ने सम्मानित कर्मचारियों से उनके काम और उन परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी ली, जिनमें उन्होंने अपनी सजगता से रेल संचालन को सुरक्षित बनाने में योगदान दिया।

सम्मान पाने वालों में भाटापारा के टेक्नीशियन ग्रेड-1 होरीलाल मांडले, रायपुर के टेक्नीशियन ग्रेड-1 यशवंत, बीएमवाई के वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर चंदन कुमार सिंह और मंजू सागर, केंद्री के पीएमए चमन लाल, दल्लीराजहरा के सिग्नल अनुरक्षक ग्रेड-2 अनिरुद्ध कुमार आरडे, भिलाई के ट्रैक मेंटेनर-1 अशोक कुमार और ट्रैक मेंटेनर-3 विश्वनाथ नायक शामिल हैं।

रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संचालन में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन, सिग्नल, ट्रैक और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण होती है।

डीआरएम दयानंद ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना रेलवे की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए हर कर्मचारी को अपने काम के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहना जरूरी है।

सम्मान समारोह में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर