रेलवे में तीन साल में 6 लाख से अधिक पौधे रोपे गए, पांच साल में 17 नए तालाब बने

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

बिलासपुर/रायपुर, 20 अगस्त। वाय के न्यूज।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए पिछले तीन वर्षों में 6 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया है। रेलवे के अनुसार पिछले पांच वर्षों में 17 नए तालाबों का निर्माण और चार पुराने तालाबों का नवीनीकरण भी कराया गया है।

रेलवे परिसरों में बढ़ाया जा रहा हरित क्षेत्र

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार रेलवे परिसरों, कॉलोनियों और उपलब्ध खाली स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में लगाए गए छह लाख से अधिक पौधों के जरिए रेलवे क्षेत्र में हरित क्षेत्र का विस्तार किया गया है।

रेलवे ने बिलासपुर के रेल क्षेत्र में रेलवे कॉलोनियों और विभिन्न परिसरों में मौजूद हरियाली को इसका उदाहरण बताया है। रेलवे के अनुसार इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पेड़ और हरित क्षेत्र मौजूद हैं।

17 नए तालाब, चार का नवीनीकरण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्षाजल संचयन और भू-जल पुनर्भरण के लिए जल संरचनाओं पर भी काम किया है। रेलवे के अनुसार पिछले पांच वर्षों में 17 नए तालाब बनाए गए हैं, जबकि चार पुराने तालाबों का नवीनीकरण किया गया है।

रेलवे के मुताबिक इन जल संरचनाओं से वर्षाजल के संचयन और भू-जल पुनर्भरण में मदद मिलती है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षभर गतिविधियां

रेलवे के अनुसार पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को किसी एक दिवस तक सीमित नहीं रखा गया है। पौधरोपण, हरित क्षेत्र के विस्तार और जल संरक्षण से जुड़े कार्य वर्षभर किए जा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कहना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य रेलवे परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ जल संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ रेल परिवेश को बढ़ावा देना है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर