रायपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय प्रिंटिंग सम्मेलन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार


रायपुर, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रिंटिंग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन (सीपीए) की ओर से 2 अगस्त को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है।
सीपीए के अध्यक्ष शिव शंकर दानी ने बताया कि यह मध्य भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग सम्मेलन होगा। सम्मेलन का विषय “प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग में भविष्य की संभावनाएं” रखा गया है।


सम्मेलन में देश-विदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, उद्योगपति, तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधि, पैकेजिंग कन्वर्टर्स, मशीन निर्माता, उपकरण आपूर्तिकर्ता, शिक्षाविद और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटेंगे। इस दौरान प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग में नई तकनीकों, नवाचार, कौशल विकास, उद्यमिता और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर मंथन होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस बार पारंपरिक प्रदर्शनी स्टॉल के बजाय तकनीकी ज्ञानवर्धक सत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि प्रतिभागियों को उद्योग की नई तकनीकों और वैश्विक रुझानों की जानकारी मिल सके।
यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों के लिए नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर