रायपुर 14अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में आज 14 अगस्त को रायपुर में विभिन्न रचनाकारों की पुस्तकों के साथ डाॅ. परदेशीराम वर्मा की पुस्तक जगमग अगास अऊ उज्जर धरती का भी विमोचन किया गया । राजभाषा आयोग का स्थापना दिवस समारोह रायपुर के कन्वेशन हाल में सम्पन्न हुआ। सम्मान एवं विमोचन तथा वैचारिक संगोष्ठी के अतिथिगण –उत्तर रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, सचिव संस्कृति विभाग भारती दासन, प्रभात मिश्रा अध्यक्ष राजभाषा आयोग तथा सचिव डाॅ. अभिलाषा दुबे ने पुस्तकों का विमोचन किया। भिलाईनगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं अगासदिया के अध्यक्ष डाॅ. परदेशीराम वर्मा लिखित पुस्तक जगमग आगासदिया अऊ उज्जर धरती का भी विमोचन हुआ। बाबा तुलसीदास के साहित्य में छत्तीसगढ़ विषय पर खैरागढ़ विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. राजन यादव ने प्रेरक और शोधपूर्ण व्याख्यान दिया। इस असवसर पर दुर्ग के साहित्यकार अरूण निगम, डाॅ. आर. एल. साहू, फिल्म कलाकार विनायक अग्रवाल एवं भिलाई के शायर अब्दुल कलाम तथा डाॅ. शशि दुबे उपस्थित थे।
अंतिम सत्र छत्तीसगढ़ के जानेमाने कवियों के काव्य पाठ का था। छत्तीसगढ़ी के जाने माने साहित्यकार इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित थे। डाॅ. अभिलाषा बेहार ने सरस्वती वंदन सस्वर प्रस्तुत किया।
चर्चित कलाकार और साहित्यकार विजय मिश्रा अमित ने कार्यक्रम संचालन किया।
रामनाथ साहू, नारायण वर्मा, विशाल वैष्णव सुरेश जयसवाल, बंगाली ताम्रकार जगदीश सोनी, दिनेश चैहान रमेश विश्वहार, विजय कुमार पाण्डे, हरिशंकर देवांकन की पुस्तकों का विमोचन तथा संजय पाण्डे श्रीमती ज्योति सिंह, समीर शुक्ला, चेतन भारती, चोवाराम वर्मा का भी सम्मान हुआ।
राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस समारोह में अनेक पुस्तकों का विमोचन
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
