छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित, 141 को वीरता पदक; DIG कोटवानी को राष्ट्रपति पदक

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित होंगे। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, राज्य पुलिस को इस बार मिले 141 वीरता पदक पुलिस सेवाओं में देश में सर्वाधिक हैं। ये पदक कर्तव्य के दौरान साहस और उल्लेखनीय वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रदान किए जा रहे हैं।

डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवा के लिए President’s Medal for Distinguished Service (PSM) से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं गायत्री सिंह, दीपमाला कश्यप, अर्चना झा और डीएसपी सविता परिहार सहित 10 अधिकारियों को Medal for Meritorious Service (MSM) के लिए चुना गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देशभर में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1,057 कर्मियों के लिए वीरता और सेवा पदकों की घोषणा की है। इनमें 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 664 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

केंद्रीय सूची के अनुसार 301 वीरता पदकों में 272 पुलिसकर्मियों और 29 अग्निशमन सेवा कर्मियों को शामिल किया गया है। वीरता पदकों में 197 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, 51 जम्मू-कश्मीर, 12 पूर्वोत्तर और 41 अन्य क्षेत्रों में किए गए वीरतापूर्ण कार्यों के लिए दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, पदक के लिए चयनित अधिकारियों और जवानों को 26 जनवरी 2027 के अवसर पर पदक प्रदान किए जाएंगे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर