मिसाइल हमले में भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर डूबा, सभी 14 नाविक सुरक्षित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 05 अगस्त, 2026, वाय के न्यूज। यमन के तट के निकट हुए मिसाइल हमले में भारतीय ध्वज वाला वाणिज्यिक तेल टैंकर एमएसवी फैज़ नूरे ओलैया लाल सागर में डूब गया। पोत पर सवार सभी 14 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें 13 भारतीय नागरिक शामिल हैं। यह टैंकर सऊदी अरब से तेल लेकर आ रहा था।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बताया कि यमन के जलक्षेत्र के पास हुए मिसाइल हमले के बाद पोत लाल सागर में डूब गया। उन्होंने इस अकारण हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नाविकों के सुरक्षित बचाव पर राहत जताई।

विदेश मंत्रालय ने भी भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को तत्काल रोकने और लाल सागर क्षेत्र में सुरक्षित तथा निर्बाध नौवहन एवं वैश्विक व्यापार शीघ्र बहाल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, रियाद स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। दूतावास चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमनी अधिकारियों के साथ सक्रिय समन्वय कर रहा है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर