मानसून सत्र के पहले ही दिन नीट पर संसद ठप

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

विपक्ष का जोरदार हंगामा

लोकसभा और राज्यसभा कल तक स्थगित

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026 । संसद के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार को नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। लगातार नारेबाजी और विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। अंततः दोनों सदनों की बैठक मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले हाल ही में दिवंगत छह पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की कोशिश हुई, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष ने सदन चलाने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर लोकसभा की कार्यवाही दिनभर में कई बार स्थगित करनी पड़ी और आखिरकार पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी कार्यवाही की शुरुआत नव-निर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी बार-बार स्थगित होती रही और अंत में मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन नीट मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण दोनों सदनों में निर्धारित विधायी कार्य नहीं हो सके।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर