मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का होगा पुनर्गठन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नवगठित समिति का कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक रहेगा

रायपुर, 11 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) का पुनर्गठन किया जाएगा। वर्तमान समिति का कार्यकाल 15 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। नई समिति का कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार समिति में रेल उपयोगकर्ताओं के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न संगठनों और एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, ट्रेड एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन, कृषि संगठनों, उपभोक्ता संरक्षण संगठनों और दिव्यांगजनों से संबंधित एसोसिएशनों से प्रतिनिधियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का उद्देश्य यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं, आवश्यकताओं तथा सुझावों को रेलवे प्रशासन के समक्ष रखना है। समिति के माध्यम से यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव भी दिए जाते हैं।

यहां जमा कर सकते हैं नामांकन

पात्र संगठन और एसोसिएशन अपने प्रतिनिधियों का नामांकन पत्र रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में संबंधित अधिकारियों के पास प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • टी. नाग, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
  • एल. विद्यासागर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
  • जितेंद्र प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
  • अमृत पाल सिंह, वाणिज्य निरीक्षक
  • कार्यालय अधीक्षक

रेल प्रशासन ने संबंधित संगठनों और एसोसिएशनों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, ताकि समिति के सदस्यों के नामांकन और नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर