भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 287 यात्रियों से रेलवे ने वसूले ₹2.45 लाख

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 7 अगस्त। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने भाटापारा रेलवे स्टेशन पर विशेष ‘किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया। इस दौरान बिना टिकट और नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करने वाले 287 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने 2,45,835 रुपये का जुर्माना वसूला।

रेलवे के अनुसार, अभियान 6 अगस्त को भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में चलाया गया।

क्या-क्या कार्रवाई हुई?

  • 191 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। उनसे 1,81,540 रुपये जुर्माना वसूला गया।
  • 72 यात्री गलत या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते मिले। उनसे 58,695 रुपये वसूले गए।
  • 22 यात्रियों से अधिक सामान ले जाने पर 2,600 रुपये का जुर्माना लिया गया।
  • गंदगी फैलाने के एक मामले में 1,000 रुपये और
  • धूम्रपान के एक मामले में 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (टिकट चेकिंग), 17 टिकट चेकिंग कर्मचारी और 3 आरपीएफ जवान शामिल रहे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर खरीदें और स्टेशन में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लें। साथ ही रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखें। रेलवे ने बताया कि गंदगी फैलाने पर 1,000 से 5,000 रुपये तक जुर्माना या 6 महीने तक की सजा का प्रावधान है।

रेल प्रशासन ने कहा कि आगे भी ऐसे टिकट चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगे और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर