ब्लू वाटर दुर्घटना: विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

ईस्टर्न नेवल कमांड के एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम कल पहुंचेगी रायपुर

रायपुर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में खोज अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम कल विशाखापट्टनम से छत्तीसगढ़ आएगी। यह टीम दोपहर दो – तीन बजे पहुंचेगी,इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी।ईस्टर्न नेवल कमांड, विशाखापट्टनम की इस विशेष टीम में एक अधिकारी और 10 नौसैनिक शामिल हैं, जिन्हें गोताखोरी एवं पानी के भीतर चलाए जाने वाले खोज और बचाव अभियानों में विशेष दक्षता प्राप्त है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संबंधित घटना की जानकारी मिलने के बाद हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोर दल की सहायता ली जा रही है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर