बैंकिंग सुधारों पर जल्द बनेगी उच्चस्तरीय समिति

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने किया ऐलान

नई दिल्ली, 17 अगस्त। वाय के न्यूज। सरकार विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए बैंकिंग क्षेत्र में आगे के सुधारों की दिशा तय करने के लिए जल्द ही एक उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि उच्चस्तरीय समिति बैंकिंग सुधारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अब तक सामने आई सिफारिशों पर विचार करेगी तथा भविष्य की कार्यदिशा तय करने में मदद करेगी। सम्मेलन में हुई चर्चा से मिले निष्कर्ष भी समिति के लिए महत्वपूर्ण सुझावों का आधार बनेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) अपने सबसे निचले स्तर पर हैं, जिससे बैंकिंग क्षेत्र में आगे के सुधारों के लिए मजबूत आधार उपलब्ध है।

सीतारामन ने उम्मीद जताई कि समिति की सिफारिशें मिलने के बाद सरकार और बैंकिंग क्षेत्र मिलकर देश की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने में सक्षम होंगे।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुधारों की यह प्रक्रिया ऐसे समय में आगे बढ़ रही है, जब भारत के पास अपने विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 20 वर्ष से भी कम समय है।

दो दिवसीय सम्मेलन में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वित्तीय संस्थाएं बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रही हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर