बरमकेला की सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी रीमा राय को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अगस्त 2026। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला की सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी रीमा राय को राज्य के सर्वोच्च खेल सम्मानों में शामिल शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। 29 अगस्त को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रीमा को सम्मानित किया।

रीमा नगर पंचायत बरमकेला की रहने वाली हैं और रामप्रसाद राय की बेटी हैं। पिछले करीब 10 वर्षों से सॉफ्ट टेनिस खेल रहीं रीमा ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। वह राष्ट्रीय पदक विजेता होने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री एवं खेलकूद मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल मौजूद रहे।

रीमा की इस उपलब्धि से बरमकेला और पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रीमा की सफलता क्षेत्र के दूसरे युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर