प्रेस क्लब में तीज महोत्सव, नेहा श्रीवास्तव बनीं तीज क्वीन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

मधुमिता पाल और अंबिका मिश्रा को संयुक्त रूप से हरियाली क्वीन का खिताब, महिलाओं ने रैंप वॉक, डांस और गायन में दिखाई प्रतिभा

रायपुर, 8 सितंबर, वाय के न्यूज़। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में महिला पत्रकारों और प्रेस क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोरा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा मौजूद रहीं। महोत्सव में रैंप वॉक, डांस, गायन और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पारंपरिक तीजा उत्सव और आधुनिक अंदाज के मेल से सजे कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक किया। डांस और गायन प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका पूर्व पत्रकार एवं भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे और समाजसेवी श्वेता पड्डा ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

अलग-अलग श्रेणियों में विजेता

तीज महोत्सव में नेहा श्रीवास्तव को तीज क्वीन चुना गया। मधुमिता पाल और अंबिका मिश्रा संयुक्त रूप से हरियाली क्वीन बनीं। वहीं तजीन नाज को फोटोजेनिक क्वीन, महिमा पांडे को कॉन्फिडेंस क्वीन, निक्की श्रीवास्तव को चार्मिंग क्वीन, अंकिता टाटिया को डांस क्वीन, रत्ना पांडे को एलिगेंट क्वीन, श्वेता शर्मा को फैशन क्वीन और ज्योति सिंग को टैलेंट क्वीन का खिताब मिला।

इसी तरह शकुंतला तरार को तीज पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, रुमा सेनगुप्ता को बेस्ट हेयर स्टाइल, कमलेश्वरी साहू को गेम्स स्पिरिट क्वीन, वर्षा यादव को बेस्ट ड्रेस्ड क्वीन, तृषा अग्रवाल को बेस्ट स्माइल और डॉ. आकांक्षा दुबे को बेस्ट मेकअप का खिताब दिया गया।

डांस में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

डांस प्रतियोगिता में आकांक्षा दुबे, रिया साहू, अंकिता टाटिया, प्रज्ञा प्रसाद, रत्ना पांडे, किरण तिवारी, प्रगति अग्रवाल, नेहा श्रीवास्तव और वर्षा यादव ने प्रस्तुतियां दीं। मधुमिता पाल ने पंडवानी प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक पेश की।

गायन प्रतियोगिता में मंजूषा शर्मा, प्रीति निगम, श्वेता शर्मा, डॉ. आकांक्षा दुबे, अनुराधा गुप्ता और तजीन नाज ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकार और प्रेस क्लब की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

तीजा महोत्सव के आयोजन और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में अमृता शर्मा, प्रियंका कौशल, मीनल शर्मा, आकांक्षा दुबे, विनीता मंडल, सोनल भारद्वाज, सुजाता साहा और अंबिका मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रायपुर प्रेस क्लब का यह आयोजन महिला पत्रकारों एवं महिला सदस्यों के लिए अपनी प्रतिभा, कला और व्यक्तित्व को मंच देने के साथ ही तीज पर्व की परंपरा और संस्कृति को उत्सवधर्मिता के साथ मनाने का अवसर बना। महिलाओं की प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बनाया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर