प्रश्नपत्र लीक की शिकायत पर दोषी पाए जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 20 अगस्त। वाय के न्यूज। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा निरस्त किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह बयान परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा निरस्त किए जाने और जांच समिति गठित किए जाने के बाद आया है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर