पदोन्नति में TET की शर्त के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

दुर्ग संभाग के शिक्षकों ने संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति प्रक्रिया रोकने की मांग

राजनांदगांव, 3 सितंबर, वाय के न्यूज।

पदोन्नति में TET की अनिवार्यता के विरोध में दुर्ग संभाग के शिक्षकों ने प्रदर्शन कर संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक साझा मंच के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में राजनांदगांव, छुरिया, डोंगरगांव और डोंगरगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया में वरिष्ठता की कथित अनदेखी और TET की शर्त को लेकर विरोध जताया।

शिक्षकों ने मांग की कि संबंधित विसंगतियों का निराकरण होने तक वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी मनीष मिश्रा, विकास राजपूत, कृष्णा वर्मा, देवेंद्र हरमुख, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष रमेश साहू, जिला सचिव ओमप्रकाश साहू और गिरीश साहू सहित करीब 500 शिक्षक शामिल हुए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार साहू, जिला सचिव ओमप्रकाश साहू, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत गणवीर, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, सोने श्री पाटिल, खिलावन निर्मलकर, खिलावन ठाकुर, श्रीनिवास राव, चमेली देवांगन, नीलम साहू, अंजू साहू, दुर्गा उइके, नंद कुमार साहू, राजेंद्र कुमार साहू, सेवा राम वर्मा, भूपेश साहू, दयाल दास साहू, मुकेश चंद्रवंशी, ओमप्रकाश साहू डोंगरगढ़, अमित चंद्रवंशी, महेत राम सोनकर, धर्मेंद्र साहू, नरेंद्र चंद्रवंशी, फग्गू लाल साहू, भगत राम पटेल, रामटेके सर, दीपक राजपूत, नागेश्वर साहू, नरेंद्र सिन्हा, तुलेश्वर साहू, रूम लाल नायक, दीपक साहू, शिव कुमार पिसदा, मानदास रामटेके, भुनेश्वर चंद्रवंशी, भारती नंदेश्वर, लूनकरण साहू, दिनेश कुमार जगनायक, भिरेन्द्र कुमार साहू, बनेश लाल मेश्राम, सविता उइके, दीपिका सवई, पुहूप लाल ठाकुर, द्वारका प्रसाद धुर्वे, भगवानी राम कन्नौजे, चतुर राम साहू, रितुराज साहू, चरण दास साहू, संत राम सोनकर, ग्वाल राम निषाद, वीरेंद्र यादव, चंद्र कुमार देवांगन और झनेश्वर साहू सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर