सिलपहरी में रेत और ज्योतिपुर तिराहा में ईंट के लिए मिट्टी ले जाते पकड़े गए वाहन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 3 सितंबर, वाय के न्यूज।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत और मिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इनमें तीन ट्रैक्टर सिलपहरी क्षेत्र में रेत और एक ट्रैक्टर ज्योतिपुर तिराहा में ईंट निर्माण के लिए मिट्टी का परिवहन करते पकड़ा गया।
कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जब्त चारों वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। तीन ट्रैक्टर अमरपुर थाना परिसर और एक नगर सैनिक परिसर में रखा गया है।
खनिज विभाग के अनुसार जब्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) और 23(क) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू और सैनिक साहिब गनी शामिल रहे। विभाग ने जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जांच जारी रखने की बात कही है।
