निर्माण श्रमिकों के बच्चों को NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग, 200 को मिलेगी निशुल्क स्कूली शिक्षा

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।

बैठक में अटल करियर निर्माण योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 1,000 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत राज्य के 20 चयनित विद्यालयों में 200 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं में निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को भी मंजूरी दी गई।

मंडल ने इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली शैक्षणिक सहायता राशि का एकरूपीकरण करने का भी निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 के अनुरूप श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सहमति बनी।

बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। इसमें मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह सहित श्रम विभाग और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर