‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू, रायपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 2 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। यह जन-जागरूकता अभियान अगले 100 सप्ताह तक देशभर में चलाया जाएगा। राजधानी रायपुर के लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया।
नई दिल्ली से अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगनी चाहिए।


रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई।
सरकारी जानकारी के अनुसार अभियान के तहत देशभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), माय भारत युवा संगठन तथा अन्य युवा संगठनों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें नशामुक्ति शपथ, रैलियां, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु फिल्म प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान और सामुदायिक संवाद शामिल हैं।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।


एक नजर में


देशभर में शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’

  • अभियान की अवधि 100 सप्ताह
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
  • रायपुर के लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
  • राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे मौजूद
  • विद्यालयों, कॉलेजों, एनएसएस, एनसीसी और माय भारत संगठन के माध्यम से चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
  • रैली, शपथ, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया अभियान होंगे आयोजित

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर