रायपुर, 17 अगस्त 2026। लब्ध-प्रतिष्ठित कवयित्री एवं लेखिका डॉ. शीला गोयल की नवीनतम कृति ‘सबके राम’ का विमोचन समारोह 17 अगस्त को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। वैभव प्रकाशन से प्रकाशित इस कृति के विमोचन समारोह में साहित्य, शिक्षा, सामाजिक एवं अकादमिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आभा सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, डीन एवं पूर्व कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर करेंगी।
समारोह में डॉ. अरुणा पल्टा, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग; डॉ. संध्या वर्मा, निदेशक, अकादमी, अंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर तथा श्रीमती शताब्दी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग, विशिष्ट सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद नेरल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी, रिज़ रायपुर द्वारा किया जाएगा। समारोह में कलाकारों द्वारा भजन गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार ‘सबके राम’ डॉ. शीला गोयल की नवीनतम साहित्यिक कृति है, जिसका विमोचन 17 अगस्त 2026 को शाम 5.30 बजे विमतारा सेमिनार हॉल, शांति नगर, रायपुर में होगा।
