रायपुर, 13 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। राजधानी रायपुर में आयोजित झूम तराना महोत्सव में युवा गायिका अरुणिमा शर्मा (आद्या) ने जूनियर फोक कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने हारमोनियम वादन के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत ददरिया की लाइव प्रस्तुति दी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 11 से 14 अगस्त तक आयोजित इस महोत्सव में देशभर से करीब 600 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय आयोजन में संगीत, नृत्य और कला से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन कैटेगरी के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
सिंगिंग कॉम्पिटिशन की जूनियर फोक कैटेगरी में अरुणिमा ने ददरिया की प्रस्तुति दी। हारमोनियम के साथ उनकी लाइव प्रस्तुति को निर्णायकों ने प्रथम स्थान के लिए चुना। कम उम्र में बड़े मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देना उनकी उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ गई है।
अरुणिमा का नाम हाल ही में कम उम्र में गायन के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में IBR अचीवर के रूप में शामिल किया गया है।
झूम तराना महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी संगीत, नृत्य और कला की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन के दौरान बच्चों को अन्य प्रतिभागियों और कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने तथा उनसे सीखने का अवसर भी मिल रहा है।
‘झूम तराना’ में भी दिखी अरुणिमा की धमक, जूनियर फोक कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
