जशपुर में ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट का शुभारंभ

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

जशपुर, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कम्युनिटी हॉल, जशपुर में आयोजित ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शतरंज एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना के साथ उनके बौद्धिक कौशल को भी बढ़ावा देते हैं।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर