रायपुर, 29 अगस्त। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं नवाचारी खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने कहा कि खेल विपरीत परिस्थितियों में अंतिम क्षण तक संघर्ष कर जीत हासिल करने का साहस देता है।
उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ खेल भावना, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, साहस, धैर्य, उत्साह, सकारात्मक सोच और आपसी समन्वय जैसे गुणों का विकास करते हैं। ये गुण व्यक्तित्व के संतुलित एवं बहुआयामी विकास में सहायक होते हैं और तनावमुक्त जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित खेल गतिविधियों में ओंकार दौड़, केंद्र कबड्डी, नेताजी की पहचान, मत चूको चौहान, शेर-आदमी-बंदूक और सुदर्शन चक्र प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दयाल के साथ कुलसचिव सुनील शर्मा, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, विद्यार्थी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।


