छह साल बाद फिर खुला भारत-चीन सीमा व्यापार का रास्ता

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

हिमाचल के शिपकी-ला दर्रे से 17 व्यापारियों का पहला दल रवाना

शिमला, 2 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से भारत और चीन के बीच सीमा पार व्यापार करीब छह वर्ष बाद फिर शुरू हो गया। कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 से बंद यह पारंपरिक व्यापार रविवार को औपचारिक रूप से बहाल कर दिया गया।

किन्नौर जिले के पूह उपमंडल की सीमावर्ती ग्राम पंचायत नमज्ञा में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने छुपन ट्रेड मार्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद 17 व्यापारियों के पहले दल को सीमा पार व्यापार के लिए रवाना किया गया।

शिपकी-ला दर्रे से होने वाला यह पारंपरिक व्यापार हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में इसे बंद कर दिया गया था। अब छह वर्ष बाद इसके दोबारा शुरू होने से सीमावर्ती इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने और स्थानीय व्यापारियों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

सीमा पार व्यापार की बहाली को सीमावर्ती क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि इससे लंबे समय से प्रभावित कारोबार को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार तथा आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर