केंद्र ने राज्यों को दिया एडवांस, छत्तीसगढ़ को मिले 3,602 करोड़

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर/नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलने वाले कर हिस्से की एक अग्रिम किस्त जारी की है। इसके तहत देश के सभी राज्यों को कुल 1,09,019 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह राशि 10 अगस्त को जारी होने वाली नियमित मासिक किस्त से पहले जारी की गई है।

इस वितरण में छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये मिले हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राशि राज्यों को विकास कार्यों और पूंजीगत परियोजनाओं के लिए धन की कमी न हो, इसलिए समय से पहले जारी की गई है।

सबसे अधिक 19,208 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को मिले हैं। इसके बाद बिहार को 10,845 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये मिले हैं।

केंद्र का कहना है कि अग्रिम राशि मिलने से राज्यों को सड़क, भवन, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर