कृष्न राम महापात्र ने संभाला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार


राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने

रायपुर, 7 सितंबर 2026, वाय के न्यूज। न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति भी सौंपी और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य न्यायाधीश महापात्र इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। उनके मुख्य न्यायाधीश बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया नेतृत्व मिला है। वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा तथा विधायक सुनील सोनी और अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधीश महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र सहित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण भी समारोह में उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने पढ़ा राष्ट्रपति का वारंट

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव विकास शील ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट का वाचन किया। समारोह में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता मौजूद रहे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर