कृषि में प्रवेश के लिए स्पॉट और कन्वर्जन काउंसलिंग कल से

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 30 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। काउंसलिंग 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित प्रवेश प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा के आधार पर स्पॉट काउंसलिंग, महाविद्यालय आबंटन और मौके पर ही ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।

स्पॉट काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट और महाविद्यालय आबंटन 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों को तत्काल दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए इन दोनों दिनों में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा।

वहीं कन्वर्जन काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट, महाविद्यालय आबंटन, दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर को होगी। संबंधित अभ्यर्थियों को इस दिन कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा।

काउंसलिंग से संबंधित पात्रता, दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर