कुलगाम आतंकी हमले में घायल छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर की भी मौत

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

एक मृतक की पहचान सक्ती निवासी दीपक रात्रे के रूप में, दूसरे की आधिकारिक पहचान का इंतजार

रायपुर/श्रीनगर, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में घायल छत्तीसगढ़ के दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के मजदूरों की संख्या दो हो गई है।

शुक्रवार शाम कुलगाम के केलम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी की थी। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया।

पहले मृतक की पहचान सक्ती जिले के दीपक रात्रे के रूप में हो चुकी है। दूसरे मृतक की पहचान को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में अलग-अलग जानकारी सामने आई है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही उसका नाम और गृह जिला स्पष्ट होगा।

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हमलावरों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मजदूरों की मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर