कटघोरा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा मामले में उप अभियंता निलंबित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार


जांच में कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं मिलने और निर्माण में अनियमितता का आरोप


रायपुर, 31 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा स्थित अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा से जुड़े मामले में उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में प्रतिमा निर्माण कार्य प्राक्कलन के प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाया गया। साथ ही प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों से परत उखड़ने, लगातार क्षतिग्रस्त होने तथा कांस्य प्रतिमा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने जैसी कमियां सामने आईं।
जांच रिपोर्ट में निर्माण प्रक्रिया के दौरान हुई कथित अनियमितताओं के लिए तत्कालीन पदस्थापना अवधि में उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को उत्तरदायी माना गया है। विभाग ने इसे पदीय दायित्वों के विपरीत मानते हुए उनके निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि में चन्द्र प्रकाश जायसवाल का मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


मामला एक नजर में


स्थान: अटल परिसर, कटघोरा (जिला कोरबा)
कार्रवाई: उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
आधार: विभागीय जांच रिपोर्ट
मुख्य आरोप: कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं, निर्माण में कथित अनियमितता
निलंबन के दौरान मुख्यालय: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर