…और अब भिक्षावृत्ति मुक्त भारत

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

216 शहरों में चल रही SMILE योजना, 10,200 से अधिक लोगों का पुनर्वास

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026 (वाय के न्यूज डेस्क)। केंद्र सरकार की SMILE (स्माइल) योजना के तहत देशभर में भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के मुताबिक, यह योजना फिलहाल 216 शहरों में लागू है और अब तक 10,200 से अधिक लोगों का पुनर्वास किया जा चुका है।

सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030-31 तक इस योजना का दायरा बढ़ाकर 295 शहरों तक पहुंचाना और 35,000 लोगों का पुनर्वास करना है।

इस योजना के तहत केवल भिक्षावृत्ति छुड़ाने पर ही जोर नहीं है, बल्कि लोगों को नया जीवन शुरू करने में भी मदद दी जाती है। इसके लिए आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि वे सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें।

योजना के क्रियान्वयन में केंद्र और राज्य सरकारों के साथ जिला प्रशासन, नगर निकाय और अन्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। आने वाले वर्षों में महानगरों के अलावा धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

योजना की निगरानी के लिए SMILE राष्ट्रीय पोर्टल भी बनाया गया है। इसके जरिए पुनर्वास केंद्रों और आश्रय गृहों का पंजीकरण, निगरानी और प्रगति की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाती है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य “भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” के लक्ष्य को चरणबद्ध तरीके से हासिल करना है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर