ऑनलाइन बुक करें अतिरिक्त सामान, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

अब टिकट के साथ ही लगेज भी बुक होगा, पार्सल काउंटर जाने की जरूरत नहीं

बिलासपुर/रायपुर, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। भारतीय रेलवे ने हवाई यात्रा की तर्ज पर यात्रियों के लिए ऑनलाइन अतिरिक्त लगेज बुकिंग की सुविधा शुरू की है। रेलवे बोर्ड के नए निर्देश 31 जुलाई 2026 से लागू हो गए हैं। अब आरक्षित टिकट वाले यात्री टिकट बुकिंग के समय या बाद में भी अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन घोषणा कर उसका शुल्क जमा कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अतिरिक्त सामान बुक कराने के लिए पार्सल काउंटर पर अलग से जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा आईआरसीटीसी और रेलवे के पार्सल पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी।

यह सुविधा केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए है। फिलहाल यह एसी फर्स्ट क्लास, एसी-2 टियर, फर्स्ट क्लास, स्लीपर और सेकेंड क्लास के यात्रियों को मिलेगी। एसी-3 टियर, एसी-3 इकोनॉमी और एसी चेयर कार के यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे।

रेलवे के अनुसार, एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलोग्राम तक सामान निःशुल्क रहेगा और शुल्क देकर अधिकतम 150 किलोग्राम तक ले जाया जा सकेगा। एसी-2 टियर और फर्स्ट क्लास में 50 किलोग्राम तक निःशुल्क तथा अधिकतम 100 किलोग्राम, स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम तक निःशुल्क तथा अधिकतम 80 किलोग्राम और सेकेंड क्लास में 35 किलोग्राम तक निःशुल्क तथा अधिकतम 70 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति होगी।

यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय या बाद में पोर्टल पर अतिरिक्त वजन दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। अतिरिक्त लगेज बुकिंग का न्यूनतम शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है।

रेलवे ने चेतावनी दी है कि बिना बुकिंग के निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने पर सामान्य दर से छह गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

जानिए कितना सामान मुफ्त ले जा सकते हैं

श्रेणीमुफ्त सीमाअधिकतम सीमा
एसी फर्स्ट क्लास70 किग्रा150 किग्रा
एसी-2 टियर / फर्स्ट क्लास50 किग्रा100 किग्रा
स्लीपर क्लास40 किग्रा80 किग्रा
सेकेंड क्लास35 किग्रा70 किग्रा

यह नई व्यवस्था उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है जो लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सामान साथ ले जाते हैं। इससे अतिरिक्त सामान बुक कराने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और डिजिटल हो जाएगी।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर