एसआई भर्ती परीक्षा : सीजी पीएससी ने कहा नामों को लेकर अफवाहें भ्रामक

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लेने की अपील

रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने सूबेदार, उप-निरीक्षक (एसआई) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक जानकारियों का खंडन किया है। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों के नामों को लेकर वायरल किए जा रहे वीडियो और पोस्ट तथ्यहीन हैं तथा इन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।

आयोग के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के वही नाम प्रकाशित किए गए हैं, जो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं दर्ज कर अंतिम रूप से जमा किए थे। इन्हीं नामों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

सीजी पीएससी ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) में भी यही नाम अंकित थे और दस्तावेजों का सत्यापन भी इन्हीं नामों के आधार पर किया गया। इसलिए परीक्षा परिणाम की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवाल निराधार हैं।

आयोग के अवर सचिव ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी असत्य और भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी अधिकृत सूचनाओं के लिए केवल पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक माना जाए।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर