असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ देगा 5 करोड़ रुपये

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 9 अगस्त 2026। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए उपयोग की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय राज्यों के बीच सहयोग और मानवीय संवेदना सबसे महत्वपूर्ण होती है। छत्तीसगढ़ सरकार असम के प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर