NMC ने जारी किया MBBS सीट मैट्रिक्स 2026

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

,

देशभर में 1.36 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध

नई दिल्ली20जुलाई,2026(वाय के न्यूज डेस्क)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके साथ ही NEET UG 2026 काउंसलिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
NMC के अनुसार, इस वर्ष देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,36,939 MBBS सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 63,296 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और 73,643 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 9,911 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं। इनमें अधिकांश सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं। वहीं, 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी दी गई है, जिनमें 7 सरकारी और 18 निजी संस्थान शामिल हैं। इन नए कॉलेजों से 2,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
NMC ने राज्यवार सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों का पूरा विवरण जारी किया है। इससे अभ्यर्थी काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और राज्य का चयन अधिक बेहतर तरीके से कर सकेंगे। सीटों में सबसे अधिक वृद्धि कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सीटों में वृद्धि से NEET UG अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के अवसर पहले की तुलना में बेहतर होंगे। हालांकि, प्रवेश केवल NMC द्वारा स्वीकृत सीटों पर ही होगा और निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश लेने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर