8,300 करोड़ की लागत से बनेगा ओडिशा का तटीय राजमार्ग

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

पुरी-कोणार्क-पारादीप की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2026 । केंद्र सरकार ने ओडिशा में 160.18 किलोमीटर लंबे रामेश्वर–पारादीप तटीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है। करीब 8,300.79 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना राज्य के तटीय क्षेत्रों में संपर्क, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी। छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों को भी व्यापार-पर्यटन-परिवहन की दृष्टि से इसका लाभ मिलेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार यह राजमार्ग खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से होकर गुजरेगा। परियोजना के तहत रामेश्वर से कोणार्क तक चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड राजमार्ग और कोणार्क से पारादीप तक दो लेन का पक्के शोल्डर वाला राजमार्ग बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन गति 100 किमी प्रति घंटा होगी। राजमार्ग बनने के बाद रामेश्वर से पारादीप के बीच यात्रा समय में लगभग ढाई घंटे की कमी आने का अनुमान है।

यह कॉरिडोर जगन्नाथ मंदिर (पुरी), कोणार्क सूर्य मंदिर और रामचंडी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ेगा। इससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही आसान होगी तथा ओडिशा के तटीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का कहना है कि यह राजमार्ग समुद्र तटीय पर्यटन, इको-टूरिज्म और स्थानीय कारोबार के लिए भी नई संभावनाएं खोलेगा। परियोजना के तहत 9 आर्थिक केंद्रों और 5 लॉजिस्टिक्स केंद्रों को जोड़ा जाएगा, जिससे पारादीप बंदरगाह, पुरी रेलवे स्टेशन और प्रस्तावित पुरी हवाई अड्डे तक पहुंच बेहतर होगी। इसके साथ ही होटल, होमस्टे, रेस्तरां, हस्तशिल्प और अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर