आज हुई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली,19जुलाई 2026(वाय के डेस्क)।संसद का मानसून सत्र के कल से शुरू होने जा रहा है।इससे पहले सरकार ने आज संसद भवन एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
बैठक शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी दलों ने एनसीपीआई को बैठक में शामिल करने को लेकर विरोध जताते हुए बैठक से वॉकआउट किया।
इधर मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और उन्हें पारित किए जाने का कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संसद सभी की है और इस दौरान सरकार विभिन्न विधायी कार्य करेगी और विधेयक प्रस्तुत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य रचनात्मक रूप से इसमें भाग लेंगे। श्री रिजिजू ने कहा कि संसद जितनी कुशलता से काम करेगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा।
कल से शुरू होने वाला संसद का मानसून सत्र 13अगस्त तक चलेगा।
