60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए नौकरी के मौके बढ़े, एनसीएस पोर्टल पर 1.68 लाख रिक्तियां

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026 । केंद्र सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए दोबारा रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल की है। सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1.68 लाख से अधिक नौकरियां उपलब्ध हैं। वहीं 1.89 लाख वरिष्ठ नागरिक इस पोर्टल पर नौकरी के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए देशभर में 407 मॉडल करियर सेंटर भी काम कर रहे हैं। इन केंद्रों पर नौकरी की जानकारी, करियर सलाह, प्रशिक्षण और रोजगार मेलों जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

सरकार ने बताया कि यूएनएफपीए की इंडिया एजिंग रिपोर्ट-2023 के अनुसार, भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की आबादी 2022 में 10.4 प्रतिशत थी, जो 2050 तक बढ़कर 20.8 प्रतिशत और सदी के अंत तक 36 प्रतिशत होने का अनुमान है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोजगार और आय के अवसर बढ़ाना जरूरी हो गया है।

सरकार के अनुसार, वर्ष 2015 में शुरू किए गए एनसीएस पोर्टल पर अब तक 6.46 करोड़ से अधिक नौकरी तलाशने वालों और 58.76 लाख नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इसके माध्यम से 2.29 करोड़ से अधिक लोगों को विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर