बस्तर में होगी कार्टून कार्यशाला, स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का प्रशिक्षण

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 28 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘मुस्कुराता बस्तर’ विषय पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम का उद्देश्य बस्तर की सकारात्मक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को कार्टून कला के माध्यम से नई अभिव्यक्ति देना है। उन्होंने कहा कि चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बस्तर दशहरा और अन्य लोक परंपराएं इस रचनात्मक अभियान का आधार होंगी।

कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट माधव जोशी और पुणे के कैरिकेचर कलाकार शुभम जिंदे लाइव डेमो के जरिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। वे कार्टून और कैरिकेचर बनाने की तकनीक के साथ इसके सामाजिक, रचनात्मक और रोजगारपरक पहलुओं की भी जानकारी देंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और कला के माध्यम से बस्तर की सकारात्मक छवि को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर