रायपुर। प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर के रंगकर्म, नया थियेटर, नाट्य संगीत और उनकी नाट्य चयन प्रक्रिया को समझने के लिए 30 अगस्त को विशेष रंग-संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगीन तनवीर हबीब तनवीर के रंग संसार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगी।
“हबीब साहब का नाट्य संगीत और नाट्य चयन प्रक्रिया” विषय पर आयोजित यह संवाद रविवार को शाम 4 बजे जनमंच, सड्डू, रायपुर में होगा। संवाद के दौरान नगीन तनवीर नया थियेटर और हबीब तनवीर के रंगकर्म से जुड़े सवालों और जिज्ञासाओं का उत्तर देंगी।
आयोजकों ने रंगमंच से जुड़े रंगप्रेमियों तथा कला-संस्कृति के अनुरागियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। संवाद का उद्देश्य हबीब तनवीर की रंगदृष्टि, नाट्य संगीत और नाटक चयन की प्रक्रिया को उनके निकट सहयोगी रहे रंग संसार के संदर्भों के साथ समझना है।
