सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण को मंजूरी, 1.27 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। केंद्र सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इस चरण के लिए 1 लाख 27 हजार 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने नई दिल्ली में सीआईआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि देश में तीन सेमीकंडक्टर इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मिशन के दूसरे चरण में सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन इकाइयों के साथ-साथ एडवांस्ड पैकेजिंग, एटीएमपी (Assembly, Testing, Marking and Packaging) और ओएसएटी (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) सुविधाओं को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

एस. कृष्णन ने बताया कि नई योजना केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उपकरण, कच्चे माल, विशेष गैसों और रसायनों के उत्पादन को भी बढ़ावा देकर पूरे सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने पर जोर देगी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करने के लिए निरंतर निवेश और दीर्घकालिक नीति समर्थन की आवश्यकता है। सरकार की मौजूदा पहलें भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर