साहित्यकारों ने डॉ. जीवन यदु राही को उनके घर पहुँचकर सम्मानित किया

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

राजनांदगांव 27अगस्त 2026/विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि और लेखक *डॉ .जीवन यदु राही* के गृह नगर खैरागढ़ पहुँच कर उनके
निज निवास में कल 26अगस्त को उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका सम्मान किया।
साहित्यकारों ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रकट की । राष्ट्रीय कवि संगम राजनांदगांव जिला इकाई,छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की जिला इकाई और समरस साहित्य संस्थान की जिला इकाई द्वारा डॉ .जीवन यदु राही के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर और पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर ने परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में डॉ.जीवन यदु राही जी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्मा राम कोशा अमात्य, वरिष्ठ साहित्यकार राकेश ठाकुर,साकेत साहित्य परिषद सुरगी के वरिष्ठ सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, डा. अशोक आकाश ,उपाध्यक्ष पवन यादव पहुना, पूर्व सचिव फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, वरिष्ठ सदस्य मानसिंह मौलिक, गीतकार, वरिष्ठ कवि आनंद राम सार्वा, युवा हस्ताक्षर मदन मंडावी, होरी लाल भूआर्य, करिश्मा श्रीवास्तव, यामिनी साहू सहित आयोजन समिति के विनय शरण सिंह, डा.मांघी लाल यादव संकल्प यदु,डा. सिया राम साहू,गुणी राम बादल, चंदेल सर जी,राज कुमार मसखरे,डा. पदमा साहू, दूजराम साहू, भावेश देशमुख, महदीप जंघेल,, डा. धर्मेंद्र वर्मा,राम कुमार साहू,शिव प्रसाद साहू, अरूण कुमार साहू, धर्मेंद्र डहरवाल, धर्मेंद्र जंघेल, रिखी राम धुर्वे सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।
*

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर